Oplus_131072
रातों-रात लगे होर्डिंग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया हटाने का काम
इंदौर। राहुल गांधी के आज इंदौर दौरे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले शहर का सियासी माहौल गरमा गया है। शनिवार सुबह इंदौर के कई इलाकों में अचानक ‘झूठ की गूंज’ लिखे होर्डिंग नजर आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार रात तक ये होर्डिंग नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन शनिवार सुबह कई जगहों पर अचानक दिखाई दिए। खास बात यह रही कि इन पोस्टरों के सामने आने के बाद इन्हें हटाने की कवायद भी शुरू हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ‘झूठ की गूंज’ वाले होर्डिंग हटाए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं।राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद प्रस्तावित है। ऐसे में कार्यक्रम से ठीक पहले सामने आए इन पोस्टरों ने शहर की सियासत में नया मुद्दा खड़ा कर दिया है।रातों-रात पोस्टर किसने लगवाए? संदेश के पीछे किसकी रणनीति है? और कांग्रेस कार्यकर्ता इन्हें क्यों हटवा रहे हैं? फिलहाल इन सवालों को लेकर शहर में राजनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है।
