Oplus_131072
इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित भेरू घाट, भेरू मंदिर पुलिया के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस और कई ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हुई है।हादसे के बाद कुछ ट्रक चालक वाहनों के केबिन में फंसे होने की सूचना है। मौके पर पुलिस और राहत दल पहुंचकर रेस्क्यू में जुटे हैं। फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं या किसी की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना के चलते एबी रोड पर यातायात प्रभावित होने की भी सूचना है। पुलिस और प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
