रतलाम-झाबुआ बॉर्डर पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक पहाड़ी पर खड़े होकर नीचे से गुजर रहे वाहनों पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही पत्थरबाजी के बीच पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जीरो पर FIR दर्ज की है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
