ओडिशा तट से करीब 43 किलोमीटर दूर महानदी ऑफशोर बेसिन में ONGC को डीपवाटर कुएं से प्राकृतिक गैस मिली है। ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदे गए MN-DW18-1-H-D कुएं में 1,441 से 1,452 मीटर की गहराई पर गैस की खोज हुई, जबकि कुएं को 1,623 मीटर तक खोदा गया था। ONGC के मुताबिक कुएं से लगातार गैस फ्लो दर्ज किया गया है। हालांकि, गैस भंडार और व्यावसायिक उत्पादन की क्षमता का आकलन अभी बाकी है।
