Oplus_131072
इंदौर में हीरानगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, उज्जैन रोड से बच्ची बरामद
इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश पिता महेश माहोर, निवासी ग्वालियर महिला को पिछले करीब दो वर्षों से फोन कर परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह महिला पर पति को छोड़कर उसके साथ रहने अथवा 2 लाख रुपए देने का दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर वह महिला और उसकी बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था।28 सितंबर को महिला रेडीमेड कॉम्प्लेक्स से काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसने आरोपी को अपनी बेटी वैष्णवी को सफेद रंग की एक्टिवा पर ले जाते देखा। महिला ने पीछा किया, लेकिन आरोपी बच्ची को लेकर फरार हो गया।शिकायत मिलते ही हीरानगर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी के उज्जैन की ओर जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रास्ते में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकापूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर, उपनिरीक्षक अंजू बक्क्षी, प्रधान आरक्षक कालीचरण, प्रधान आरक्षक देवेंद्र यादव, आरक्षक विश्वरतन और आरक्षक अजय की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
