मेरठ। देशभर में चर्चित रहे ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में अब फैसले की घड़ी आ गई है। मेरठ जिला जज की अदालत में सौरभ राजपूत हत्याकांड की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है और अदालत ने 30 सितंबर 2026 को फैसला सुनाने की तारीख तय की है। मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला आरोपी हैं।पुलिस और अभियोजन पक्ष के मुताबिक, सौरभ की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से छिपाया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया था।मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने अदालत के सामने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। अंतिम बहस पूरी होने के बाद अब अदालत के फैसले का इंतजार है। 30 सितंबर को अदालत का आदेश आने के साथ ही साफ होगा कि न्यायालय ने पेश किए गए साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों को किस तरह देखा।करीब डेढ़ साल से सुर्खियों में रहे इस हत्याकांड के फैसले पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं।
