भोपाल। चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘युगपुरुष’ बताते हैं, ऐसे में उनके कथन की सच्चाई सामने लाने के लिए उनका नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका। इस दौरान पटवारी समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।पटवारी ने अपने संबोधन में चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों का उल्लेख करते हुए पारदर्शिता की मांग की। उनका यह बयान शिवराज सिंह चौहान को लेकर दिए गए उनके हालिया राजनीतिक पलटवारों के बीच सामने आया है।
