इंदौर। बायपास रोड स्थित पुमार्थ सेरेनिटी में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कचरा वाहन की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का CCTV फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।जानकारी के अनुसार, घटना मांगलिया थाना क्षेत्र के मुंडला बाग इलाके में स्थित टाउनशिप की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम कचरा वाहन मुंडला बाग क्षेत्र में कचरा एकत्र करने आया था। इसी दौरान बच्ची वाहन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि वाहन का पहिया बच्ची के पैर पर चढ़ गया।हादसे के बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों ने ड्राइवर के खिलाफ मांगलिया चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की कार्यवाही की है।
