मेट्रो निर्माण के बीच हादसा, कार सवार दो लोग सुरक्षित
चेन्नई। थिरुवनमियूर के पास ओएमआर रोड पर सड़क अचानक धंसने से एक हुंडई क्रेटा कार गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है और सड़क की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। मेट्रो निर्माण के बीच हुई इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
