Oplus_131072
इंदौर। इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने सोने के बिस्किट चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से करीब 1.10 करोड़ रुपये का माल बरामद किया गया है।बरामदगी में 630 ग्राम सोने के बिस्किट, 40 ग्राम सोने की चेन, एक Apple iPhone 17 और 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी को सरपंच का चुनाव लड़ने और महंगे शौक पूरे करने के लिए घटना को अंजाम देने के आरोप में पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि शेष माल और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।
