Oplus_131072
इंदौर के एरोड्रम पुलिस थाने में देर रात हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पंडित जयदीप दुबे और भाजपा कार्यकर्ता पंकज चौबे पड़ोसियों के साथ विवाद की शिकायत लेकर एरोड्रम थाने पहुंचे थे। आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों के साथ विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।प्रारंभिक जांच के बाद थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
