{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
इंदौर | खबर सत्याग्रह
इंदौर के सुखलिया क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, MR-10 से बापट चौराहे की ओर जा रही बस ने रास्ते में कई लोगों को टक्कर मारी।
बताया जा रहा है कि सुखलिया टेम्पो स्टैंड के पास एक बाइक सवार बस की चपेट में आ गया। इसके बाद बस उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए हीरानगर मेट्रो स्टेशन तक ले गई, जहां जाकर वाहन रुका।
प्रारंभिक जानकारी में टेम्पो ट्रैवलर चोरी कर भागने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। MR-10 से हीरानगर चौराहे तक करीब 6 से 7 लोगों के बस की चपेट में आने की जानकारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नोट: घटना में घायलों की स्थिति से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
