Oplus_131072
अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग की पार्किंग में चले लात-घूंसे, मारपीट के बाद मौके से फरार हुए युवक
इंदौर | खबर सत्याग्रह
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में कैफे में शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया। अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग की पार्किंग में दो गुटों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।मारपीट के बाद दोनों गुटों के युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद लसूड़िया थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल विवाद की वजह और इसमें शामिल युवकों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
