{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
MR-10 से हीरानगर चौराहे तक मचा हड़कंप, बाइक सवार को करीब 500 मीटर तक घसीटने की सूचना; 6 से 7 लोगों के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी
इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर में एक बेकाबू टेम्पो ट्रैवलर से कई लोगों को टक्कर मारने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, MR-10 से हीरानगर चौराहे तक वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में लिया। सुखलिया टेम्पो स्टैंड के पास एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को वाहन करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।इसके बाद टेम्पो ट्रैवलर हीरानगर मेट्रो स्टेशन के पास जाकर रुका। हादसे में 6 से 7 लोगों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद वाहन चोरी कर ले जाने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। घायलों की वास्तविक संख्या, उनकी स्थिति और घटना के कारणों को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
