खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के होलकर कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह सोलंकी ने धरना दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के सम्मान और अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाते हुए मामले का विरोध किया।दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी पद की गरिमा विद्यार्थियों के सम्मान से बड़ी नहीं हो सकती। विद्यार्थियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
