इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित होटल वॉव क्रिसेंट में 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने व्यापारी के भाई को होटल के कमरा नंबर 617 में बुलाया और 25 लाख रुपये से भरा ब्रीफकेस लेकर बदले में खाली बैग और डायरियां थमा दीं। ट्रांसपोर्ट नगर में फाइबर का माल डिलीवर करने का झांसा दिया गया था। फोन बंद मिलने पर व्यापारी को ठगी का शक हुआ। पुलिस ने आरोपी रामचंद्र मलिक और अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।बाइट – ACP पराग सैनी, थाना विजय नगर, इंदौर
