Oplus_131072
इंदौर | खबर सत्याग्रह कालिंदी गोल्ड सिटी के पास स्थित बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में ऑयल एवं पेंट्स केमिकल से जुड़ी तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आई तीन फैक्ट्रियों में से दो जलकर राख हो गईं। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आग पर काबू पा लिया गया।
