पीथमपुर | खबर सत्याग्रहपीथमपुर के हाउसिंग बोर्ड स्थित कम्युनिटी हॉल में उमंग डांडिया उत्सव 2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। पांच दिवसीय इस आयोजन में लगभग 800 से 1000 लोगों ने सहभागिता कर गरबा-डांडिया का आनंद लिया। कार्यक्रम में फ्री स्टाइल गरबा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।डॉ. हेमंत पटेल एवं संस्था रघुकुल के आयोजन में आयोजित यह उत्सव लगातार नौवें वर्ष संपन्न हुआ। हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को गरबा-डांडिया और सांस्कृतिक उत्सव से जुड़ने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, अशोक पटेल, प्रकाश धाकड़, कविता प्रदीप द्विवेदी, छगन पटेल और मुकेश पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन प्रतिवर्ष डॉ. हेमंत पटेल एवं जितेश वर्मा द्वारा करवाया जाता है।उमंग डांडिया उत्सव के नौवें वर्ष में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह को दर्शाया। गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों के साथ आयोजन में उत्सव और सांस्कृतिक परंपराओं का रंग देखने को मिला।
