
इंदौर। शहर की राजनीति में मेंदोला परिवार एक साथ दो वजहों से चर्चा में है। क्षेत्र क्रमांक-2 के विधायक रमेश मेंदोला को एक प्रतिष्ठित अखबार द्वारा ‘एमिनेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया, जिसके बाद समर्थकों ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगा दी। वहीं उनके भतीजे रत्नेश मेंदोला भी सियासी सक्रियता दिखाते नजर आए और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हवाई यात्रा कर उनके साथ बैठकर भोजन किया। रत्नेश ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कई विषयों पर चर्चा होने की बात कही, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इसे उनकी संभावित सक्रिय भूमिका के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
