भारत की टी20 जीत के बाद इंदौर में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर दस हजार से अधिक इंदौरवासी जुटे और जीत की खुशी मनाई। इस दौरान गोलू शुक्ला और कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौरियों के साथ राजवाड़ा पर तिरंगा फहराकर देश की जीत का उत्सव मनाया। मौके पर मौजूद लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और तिरंगा लहराकर टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की।
