(खबर सत्याग्रह)इंदौर। भाजपा नगर मंत्री और यादव समाज कोर कमेटी अध्यक्ष गुलशन यादव के नेतृत्व में शहर की मातृशक्ति, प्रसिद्ध महिला गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मश्री डॉ.भक्ति यादव के निर्माणाधीन प्रतिमा स्थल राजीव आवास विहार चौराहे पर “एक पुष्प शहर की मातृ शक्ति डॉ.भक्ति यादव के नाम – पुष्पांजलि कार्यक्रम” उनके सुपुत्र डॉ.रमन यादव, पोती ऐश्वर्या यादव, पड़पोती यश्वी यादव और परिवार के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा जगत के प्रमुख स्तंभ एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.निशांत खरे (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा), वरिष्ठ अतिथि डॉ.अशोक यादव (एमवाय अस्पताल अधीक्षक) एवं विशेष अतिथिगण डॉ.आरडी यादव, (पूर्व महाप्रबंधक : एसबीआई बैंक,मप्र), इंजी. पुरुषोत्तम यादव,संजय चौधरी (पार्षद),जितेंद्र बुंदेला (पूर्व पार्षद), डॉ.आरसी यादव(प्रबंधक: इंडेक्स कॉलेज), प्रकाश हिंदुस्तानी (सहारा चैनल वरिष्ठ पत्रकार) उपस्थित रहे।तन, मन और समर्पण के भाव के साथ राजीव आवास विहार चौराहा पर स्थित पद्मश्री डॉ. भक्ति यादव के प्रतिमा स्थल पर सुबह ‘एक पुष्प डा. भक्ति माँ के नाम’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. निशांत खरे ने दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में यादव समाज कोर कमेटी विधानसभा–2 के प्रभारी गौरव यादव,रामकिशोर यादव,लक्ष्मण यादव, देवीसिंह यादव, शिवमूर्ति यादव और उनकी टीम ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहना के स्वागत किया। इस अवसर पर हुई सभा में सभी अतिथियों ने पद्मश्री डॉ. भक्ति यादव जी के जीवन काल से जुड़े हुए सेवा कार्यों के विभिन्न संस्मरणों की मंच से चर्चा कर उनका पुण्य स्मरण किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ.निशांत खरे ने कहा कि जो नि:स्वार्थ सेवा कार्य डॉ. भक्ति यादव ने किया, वह एक मिसाल है,वह आज के दौर में हर किसी के बस में नहीं है। उनकी सेवाभाव की इस मिसाल को आज हर कोई नमन कर रहा है। विशेष अतिथि एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पद्मश्री डा. भक्ति यादव ने मालवा प्रांत ही नहीं पूरे देशभर में मातृशक्तियों की रिकॉर्ड प्रसूति में ख्याति अर्जित की है वह युगों तक सबके स्मृति पटल पर अंकित रहेगी।यादव समाज कोर कमेटी के मार्गदर्शक डा. आरडी यादव एवं इंजी. पुरुषोत्तम यादव ने डा.भक्ति यादव द्वारा 1 लाख से अधिक सामान्य प्रसूति कर पद्मश्री प्राप्त करने वाली डा. दीदी का पुण्य स्मरण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कमेटी के अध्यक्ष गुलशन यादव ने कहा है कि पद्मश्री डा. भक्ति यादव की शीघ्र ही प्रतिमा भी लगने वाली है, जो शहरवासियों के साथ चिकित्सा जगत में प्रेरणापुंज का केंद्र होगी। पद्मश्री डॉ.भक्ति यादव के सुपुत्र डॉ.रमन यादव ने डॉ.भक्ति यादव जी के उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी देते हुए उपस्थित सभी अतिथियों का परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। सभा के पश्चात अतिथियों द्वारा 11 किलो का मावा केक परिवारजनों के साथ काट कर पद्मश्री डॉ.भक्ति यादवजी का 100वाँ जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जगन्नाथ यादव,उपाध्यक्ष वीरसिंह यादव, सचिव चैनसिंह यादव, संगठन मंत्री अमरसिंह यादव, सांस्कृतिक सचिव लखन यादव, विधि प्रभारी शिवमूरत यादव, मीडिया प्रवक्ता राजेश यादव, डॉ.चंद्रजीत यादव,अशोक यादव ठेकेदार, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश यादव(खेल प्रकोष्ठ),नितिन यादव,तपन यादव(राऊ), डॉ.पंकज यादव, डॉ.राजेश यादव,अखिलेश यादव, गिरीश वर्मा,उमेश यादव, मनोज यादव,संगीता यादव,अंजना यादवआदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन वीरसिंह यादव ने किया, आभार राजेश यादव पत्रकार ने व्यक्त किया।
