{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

इंदौर में स्कूल और कॉलेज वाहनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ और परिवहन उड़नदस्ता टीम ने राऊ क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान स्कूल और कॉलेज बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा सहित सभी जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही वाहनों का फिजिकल निरीक्षण कर फायर सेफ्टी उपकरण और स्पीड गवर्नर की भी जांच की गई। बच्चों और अभिभावकों से फीडबैक लेकर ड्राइवरों की लापरवाही जैसे तेज रफ्तार और मोबाइल इस्तेमाल पर भी नजर रखी गई।कार्रवाई के दौरान एक ही कॉलेज की 4 बसें फिटनेस नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं, जिनकी फिटनेस मौके पर ही निरस्त कर दी गई। वहीं एक बस बिना फिटनेस के संचालित होती मिली, जिस पर जुर्माना लगाया गया।कुल मिलाकर 13 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरटीओ विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
