लसूड़िया थाना क्षेत्र इलाके के स्टूडेंट हब कहे जाने वाले स्कीम नंबर 78 में चाय चौकी कैफे पर मामूली विवाद में गोली चलने की सूचना लगी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया दो गुटों का विवाद हुआ जिसमें सामान वाले पक्ष ने फायरिंग कर दो गोली चलाई वहीं, फायरिंग होने पर दूसरे पक्ष ने भी चाकू से हमला किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ लिया है। वहीं, अन्य बदमाशों की जानकारी पुलिस जुटा रही है। घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए पुलिस ने चाय चौकी कैफे का डीवीआर जप्त किया है।
