
शुक्रवार से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े व्यवसायों की लागत में सीधा असर देखने को मिलेगा। बढ़ती कीमतों के कारण होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ना तय माना जा रहा है।हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। लेकिन 5 किलोग्राम वाले FTL ‘छोटू’ सिलेंडर की कीमत में भी तत्काल प्रभाव से 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।
