(खबर सत्याग्रह)इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने तकनीकी नवाचार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘Prakhar’ पोर्टल और ‘Police Setu’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस पहल का उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा लॉन्च किए गए ‘Prakhar’ पोर्टल को अत्याधुनिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक से लैस किया गया है। इसके माध्यम से अब सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण मिनटों में किया जा सकेगा, जिससे अपराधियों और संदिग्धों की पहचान पहले से कहीं अधिक तेज और सटीक होगी।वहीं, ‘Police Setu’ ऐप के जरिए आम नागरिकों को पुलिस से जुड़ी विभिन्न जानकारियां और सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। इस ऐप के माध्यम से पुलिस अधिकारियों से संपर्क करना भी आसान हो जाएगा, जिससे शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।
