विजय नगर से सयाजी होटल वाले रोड पर भी जाम
(खबर सत्याग्रह)इंदौर | कनाड़िया बायपास पर शनिवार रात ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई। जाम में एम्बुलेंस फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कनाड़िया भंडारी रिसोर्ट चौराहे पर लंबा जाम लगा रहा, जबकि बोगदे में वाहनों की कतारें लगी रहीं। शादियों में जाने वाले लोग, रोजाना आने-जाने वाले लोग एक घंटे तक परेशान होते रहे। लोगों का कहना है कि यहां पुलिस भी नहीं दिखती। बायपास पर आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। इसके बावजूद ट्रैफिक सुधार के ठोस इंतजाम नजर नहीं आते। आखिर कब तक लोग इसी तरह जाम में फंसते रहेंगे और जिम्मेदार केवल मूकदर्शक बने रहेंगे? उधर, सयाजी होटल की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहन रेंगते रहे। यहां भी लोगों ने फोटो वीडियो लेकर सोशल मीडिया पर डालकर अपनी नाराजगी जताई है।
