नीचे खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर चपेट में आने से बची, तिलक नगर में सड़क पर छाया धुएं का गुबार
(खबर सत्याग्रह)इंदौर के तिलक नगर जोन अंतर्गत मेडिकेयर हॉस्पिटल रोड स्थित एडिटेड हाउस/हाई गार्डन कैफे के पास लगे बिजली पोल में अचानक भीषण शॉर्ट सर्किट हो गया। घटना के दौरान पोल से तेज चिंगारियां और धुआं निकलने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।शॉर्ट सर्किट के ठीक नीचे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पार्क था, जो आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पूरी सड़क पर धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
