Oplus_131072
ओंकारेश्वर मंदिर में जवान ने सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर किया प्रवेश
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में एक जवान द्वारा सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर मंदिर परिसर में प्रवेश करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में निकासी गेट से अंदर आने को लेकर बहस और धक्का-मुक्की की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि यदि यही काम आम व्यक्ति करता तो तत्काल कार्रवाई हो जाती। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
