{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
थाने से बाइक ले जाते बनाई टुच्ची रील, पुलिस की सख्ती पड़ते ही हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी
(रवि यादव)
इंदौर में सोशल मीडिया पर ‘खलनायक’ बनने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने परदेशीपुरा थाना परिसर से मोटरसाइकिल ले जाते हुए संजय दत्त की फिल्म खलनायक के मशहूर किरदार ‘बल्लू’ की स्टाइल में एक रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रील में युवक खुद को एक बड़े बदमाश की तरह पेश करता नजर आया। जैसे ही यह ‘टुच्ची हीरोपंती’ पुलिस के संज्ञान में आई, पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने युवक को पकड़कर उसकी सारी ‘बल्लूगिरी’ निकाल दी। थाने पहुंचते ही सोशल मीडिया का ‘खलनायक’ मिनटों में सीधा-सादा लड़का बन गया और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। इतना ही नहीं, पुलिस ने युवक से बाकायदा माफीनामा वीडियो भी बनवाया, जिसे उसने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। युवक ने माफी मांगते समय खुद अपना नाम वैष्णव कुशवाह पिता राजेश कुशवाह स्कीम नं. ७८, विजय नगर इंदौर बताया। अब वही रील सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोग कह रहे हैं—‘रील के चक्कर में रियल में फंस गया बल्लू!’
