Oplus_131072
इंदौर शहर के फूटी कोठी ब्रिज पर सड़क पर ऑयल फैलने से हादसे की स्थिति बन गई। सड़क पर फैले ऑयल के कारण दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कई बाइक सवार फिसलकर गिर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहगीरों ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर ऑयल फैलने से वाहन अनियंत्रित हो रहे थे, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। समय रहते स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।खबर सत्याग्रह
