Oplus_131072
भारी जाम में फंसे हजारों श्रद्धालु, पैदल चलना तक हुआ मुश्किल
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर भारी जाम लगने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि यात्रियों को पैदल चलने तक की जगह नहीं मिल रही।यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। रात के समय भी यात्रा जारी रहने से अव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। भीड़ के कारण कई श्रद्धालु जल्दी पहुंचने के लिए शॉर्टकट रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित तरीके से जारी रह सके।
