इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा दिल की बीमारी के उपचार के लिए दिल्ली पहुंचे हैं, बताया जा रहा है कि देश के ख्यात चिकित्सक डॉ. अशोक सेठ उनकी एंजियोप्लास्टी करेंगे। इस दौरान भाजपा नगर कोषाध्यक्ष सचिन बंसल सहित अन्य साथी भी उनके साथ मौजूद रहे।सुमित मिश्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके जल्द स्वस्थ होकर इंदौर लौटने की प्रार्थना की है।
