एमआईजी थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आकाश कोचक की शिकायत पर पुलिस ने आदित्य उर्फ आद, दीपांश उर्फ चिकू और चेतन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।शिकायत के अनुसार 16 मई की शाम जैन स्टोर के पास आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट की। आरोप है कि आदित्य ने फर्नीचर के टुकड़े से सिर पर वार किया, जिससे युवक घायल हो गया।पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
