पुणे-पिंपरी चिंचवड़ में मूसलाधार बारिश के बाद मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगा भीषण जाम
पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में तेज बारिश के बाद मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बाणेर और महालुंगे इलाके में हजारों वाहन घंटों तक फंसे रहे। सड़क पर लगी लंबी वाहनों की कतारों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
