इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनोखी और जागरूकता से भरपूर पहल देखने को मिली, जहां बच्चों ने “यातायात की पाठशाला” लगाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का संदेश दिया। नन्हे बच्चों ने अपने निराले अंदाज़, संवाद और प्रस्तुतियों के जरिए हेलमेट, सीट बेल्ट, सिग्नल पालन और सुरक्षित ड्राइविंग का महत्व समझाया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहा। वहीं इंदौर पुलिस कमिश्नर Santosh Singh ने भी बच्चों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में ऐसी पहल बेहद प्रभावी साबित होती हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि यातायात नियम सिर्फ कानून नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का आधार हैं। बच्चों की मासूम अपील ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को सोचने पर मजबूर कर दिया।
