Oplus_131072
82 से ज्यादा मजदूरों की मौत
चीन के शांक्सी प्रांत स्थित लियूशेन्यू कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 82 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त खदान में करीब 247 कर्मचारी मौजूद थे। शुरुआती रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 90 बताई गई थी, लेकिन बाद में चीनी प्रशासन ने आंकड़ा संशोधित किया। यह हादसा चीन में पिछले करीब 17 वर्षों का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
