उत्तर भारत में इस साल गर्मी 25 मई से 2 जून तक चरम पर रहेगी. इस समय को नौतपा के नाम से जाना जाता है. हर साल नौतपा की तारीख बदलती रहती है. इन नौ दिनों में सूरज इतना तेज चमकता है कि दिन के समय सड़कें भट्टी की तरह तपती हैं. रात में भी उमस से नींद नहीं आती. मौसम विभाग भी इन दिनों में हीटवेव की चेतावनी जारी करता है. लेकिन आखिर यह नौतपा होता क्यों है? इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण हैं?








