
इंदौर में यात्री बसों और अन्य वाहनों के खिलाफ आरटीओ ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा एवं कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ इंदौर और संभागीय परिवहन उड़नदस्ता द्वारा यह अभियान संचालित किया गया, जिसमें कुल 65 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।धार रोड, राऊ और पीथमपुर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान यात्री वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही वाहनों का तकनीकी निरीक्षण कर फिटनेस और परमिट शर्तों के पालन की पुष्टि की गई।अधिकारियों ने फायर सेफ्टी उपकरणों और स्पीड गवर्नर की भी जांच की। यात्रियों से फीडबैक लेकर यह पता लगाया गया कि चालक तेज गति से वाहन तो नहीं चला रहे और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग तो नहीं कर रहे।यह कार्रवाई आरटीओ प्रदीप शर्मा एवं परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी आकाश सिटोले के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने बताया कि स्कूली और कॉलेज वाहनों की आकस्मिक जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।
