इंदौर में पानी के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हल्केपन से राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि महापौर सचिवालय के बाहर ट्रिटेड वाटर से गंदगी साफ की जा रही थी, जिसे लेकर बेवजह विवाद खड़ा किया गया।महापौर ने स्पष्ट किया कि ट्रिटेड वाटर का उपयोग साफ-सफाई और अन्य गैर-पीने योग्य कार्यों में किया जाता है, ताकि पेयजल की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम जल संरक्षण को लेकर लगातार काम कर रहा है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।
