{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत अपोलो हाई स्ट्रीट स्थित स्टूडियो XO में विवाद का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो खबर सत्याग्रह के पास पहुंचा है। वीडियो में कुछ युवक क्लब के अंदर आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार विवाद की शुरुआत मामूली धक्का लगने की बात को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि क्लब में मौजूद दो टेबलों पर बैठे युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान एक युवक घायल हो गया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ क्लब से नीचे आया और एक स्थान पर बैठकर हंगामा करने लगा। करीब 10 मिनट तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाइश दी। पुलिस ने घायल युवक को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने और मेडिकल परीक्षण कराने की सलाह दी। फिलहाल मामले में किसी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
