देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के आह्वान के बीच अब इलेक्ट्रिक वाहन (EV) जनप्रतिनिधियों की पसंद बनते नजर आ रहे हैं। देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव हाल ही में एक ईवी वाहन में साथ सफर करते दिखाई दिए। दोनों नेता चंदवंशी खाती समाज के लड्डूमल चौधरी की इलेक्ट्रिक कार में एक साथ बैठे नजर आए। राजनीतिक गलियारों में इस सवारी को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
