
KHABARSATYAGHAR BREAKING: इंदौर, भोपाल समेत MP के कई शहरों में एयरटेल नेटवर्क ठप, हजारों यूजर्स परेशान मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, देवास, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में सोमवार को एयरटेल का मोबाइल नेटवर्क अचानक ठप हो गया। नेटवर्क बाधित होने के कारण हजारों उपभोक्ताओं को कॉलिंग और इंटरनेट सेवाओं में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।नेटवर्क डाउन होने से कई क्षेत्रों में मोबाइल पर सिग्नल गायब हो गए, जबकि कॉलिंग और मोबाइल डेटा सेवाएं भी प्रभावित रहीं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने एयरटेल नेटवर्क में आई समस्या की शिकायत करते हुए स्क्रीनशॉट और पोस्ट साझा किए।अचानक नेटवर्क ठप होने से ऑनलाइन कामकाज, डिजिटल भुगतान और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं। फिलहाल एयरटेल की ओर से नेटवर्क में आई खराबी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। तकनीकी टीम समस्या के समाधान में जुटी हुई है।
