इंदौर | खबर सत्याग्रहशहर के व्यस्त क्षेत्र सियागंज पटेल ब्रिज पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम का एक पानी का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे कई वाहनों से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित टैंकर ने रास्ते में खड़ी और चल रही कई बाइक एवं कारों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया और प्रशासन को सूचना दी।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टैंकर बेकाबू हालत में दिखाई दे रहा है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी गंभीर जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
