Oplus_131072
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर आगमन के दौरान एयरपोर्ट रोड पर वीआईपी मूवमेंट के चलते सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया। इसी दौरान दोपहिया वाहन से गुजर रहे एक युवक और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क बंद होने से नाराज युवक ने पुलिसकर्मी से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।घटना का वीडियो भी सामने आने की चर्चा है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा सकती है। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
