Oplus_131072
महाकाल मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वायरल वीडियो से मचा बवाल
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालु के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं और आम लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।महाकाल मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर परिसर में सामने आई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।
