Oplus_131072
ठाणे | कल्याण में वाहन को मामूली कट लगाने के विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। वाहन को कट लगाने की छोटी सी बात पर दो बदमाश गुटों के बीच पहले जमकर विवाद हुआ, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प और फायरिंग तक पहुंच गया।सरेआम हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया और लोगों में भय व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।डीसीपी अतुल झेंडे के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है।
