इंदौर। शहर में देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया। सी-21 मॉल के सामने एक लाल रंग की स्विफ्ट कार (MP 09 BP 7383) ने 2 से 3 बाइक सवारों को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कुछ लोगों ने कार का पीछा कर चालक को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान चालक ने कार को Pitchers Cafe & Bar की पार्किंग में खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया।पीछा करते हुए लोग पार्किंग तक पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें संबंधित थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
