Oplus_131072
12 बजे के बाद भी Pitchers Cafe Bar में चलता रहा जश्न, वीडियो ने खड़े किए सवाल
रिपोर्ट: अभिषेक यादव इंदौर। शहर में पब, बार और क्लबों के लिए निर्धारित समय सीमा के बावजूद विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित Pitchers Cafe Bar का एक वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक सख्ती और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।शुक्रवार देर रात बनाए गए दो वीडियो में बार के भीतर और बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में डीजे की तेज धुनों पर युवक-युवतियां डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग टेबल पर बैठे पार्टी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रदर्शित समय रात 12 बजकर 1 मिनट और 12 बजकर 2 मिनट का दिखाई दे रहा है।गौरतलब है कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा बार, पब और क्लबों के संचालन के लिए रात 12 बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके बावजूद सामने आए वीडियो में निर्धारित समय के बाद भी गतिविधियां जारी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।सवाल यह भी उठ रहा है कि जब देर रात तक संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा सख्ती और निगरानी के दावे किए जाते हैं, तब इस तरह की गतिविधियां कैसे जारी रहीं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी शेष है।मामले में विजय नगर थाना, आबकारी विभाग और Pitchers Cafe Bar प्रबंधन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
