Oplus_131072
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जीतू पटवारी सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
खबर सत्याग्रहनई दिल्ली/भोपाल। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के विरोध में दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन तेज हो गया। राष्ट्रपति भवन की ओर कूच कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और हंगामे के बीच जीतू पटवारी ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। घटना के बाद दिल्ली की सियासत गर्मा गई है और कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।
