Oplus_131072
बीच सड़क चप्पलों से उतारा इश्क का भूत
गोंडा में एक मनचले की छेड़खानी उस समय भारी पड़ गई, जब युवती ने डरने की बजाय बीच सड़क पर ही उसे सबक सिखा दिया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव चौकी के पास का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार साइकिल से जा रहे युवक ने युवती से छेड़खानी कर दी। युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि उसकी यह हरकत उसे महंगी पड़ने वाली है। युवती ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए बीच सड़क पर ही चप्पल निकाल ली और मनचले की जमकर खबर ली।सड़क पर मौजूद लोगों ने भी घटना देखी और मनचले की हरकत पर नाराजगी जताई। कुछ ही मिनटों में उसकी सारी आशिकी हवा हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
